Sex Racket : बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिले 16 युवक-युवतियां

sex racket

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना वायरस (Coronavirus) और लॉकडाउन (Lockdown 2021) के कहर के बीच देश के 2 बड़े राज्यों में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट  (Sex Racket) का खुलासा हुआ है। एक तरफ जहां झारखंड (Jharkhand) के धनबाद में पुलिस ने एक किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 4 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है वही दूसरी तरफ हरियाणा (Haryana) के अंबाला में सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 12 युवतियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: आपत्तिजनक हालत में 23 युवक-युवती गिरफ्तार, ग्राहकों से वसूलते थे 6000 रुपए

पहला मामला झारखंड के धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र की कुसुम विहार कॉलोनी का है, जहां एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा हुआ है और पुलिस ने मौके से बंगाल की दो युवतियों के साथ धनबाद के दो लड़कों चनचनी कालोनी का प्रमोद कुमार और हाउसिंग कॉलोनी का अविनाश कुमार सिन्हा को दबोचा है। हालांकि संचालिक मौके से फरार होने में कामयाब हो गई। चारों के पास से पुलिस ने पांच मोबाइल सहित कई आपत्तिजनक सामान जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस चारों को सरायढेला लाकर पूछताछ शुरु कर दी है वही संचालिका की तलाश में जगह जगह छापेमारी की जा रही है।

वही दूसरा मामला हरियाणा के अंबाला के देवीगढ़ रोड पर बलराज नगर का है, यहां महिला पुलिस ने छापा मारकर 8 महिलाओं और 4 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।वही महिला थाना में सभी 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि देवीगढ़ रोड पर बाहरी क्षेत्र में बलराज नगर के गली नंबर-4 में एक कोठे में सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाया जा रहा था।इसके बाद पुलिस ने पहले क्षेत्र में रैकी की और फिर करीब रेड डालकर मौके से 12 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews