
MP IPS Senior Grade Pay Scale : प्रदेश की शिवराज सरकार इन दिनों अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले कर रही है, इस महीने की अंतिम तारीख तक यानि 31 दिसंबर तक तबादले किये जाने की तारीख फ़िलहाल तय है, उसी हिसाब से रोज तबादला आदेश जारी हो रहे हैं।
तबादला आदेश के क्रम में आज गृह विभाग ने 18 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति के आदेश जारी किये तो वहीं 23 आईपीएस अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान (सीनियर ग्रेड पे स्केल, Senior Grade Pay Scale) देने के आदेश किये है, इन अधिकारियों को ये Senior Grade Pay Scale 13 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद मिला है और ये नए साल यानि 01 जनवरी 2023 से प्रभावशील होगा।


लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

