Employment : शिवराज सरकार का एक्शन प्लान तैयार, 7 लाख से ज्यादा को मिलेगा रोजगार

employment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सत्ता में आने के बाद से ही शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने एक महिने में एक लाख रोजगार (Employment) का लक्ष्य रखा है, इसके नित प्रयास भी किए जा रहे है। हर विभागों में नौकरियों पर जोर और आत्म निर्भर मध्य प्रदेश के साथ युवाओं के रोजगार (Employment)पर फोकस किया जा रहा है।इसी कड़ी में अब वन विभाग ने एक प्लान तैयार किया है, जिसके तहत 7 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) के निर्देशों के बाद हर विभाग में रोजगार के अवसर तलाशे जा रहे है। इसी कड़ी में अब वन विभाग (Forest Department) द्वारा वर्ष 2021-22 में 7 लाख 68 हजार ग्रामीणों को रोजगार दिलाने का एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है।इसके साथ ही संयुक्त वन प्रबंधन का नवीन संकल्प भी तैयार किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों की सहभागिता को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP School: कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह (Forest Minister Dr. Kunwar Vijay Shah) ने बताया कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश (Aatmanirbhar Madhya Pradesh) में 3 वर्ष की अवधि में 5 हजार ग्राम वन समितियों की सूक्ष्म प्रबंध योजनाएँ  तैयार की जाएंगी। प्रथम चरण में 317 समितियों की सूक्ष्म प्रबंध योजनाएँ बनाई जा चुकी हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews