चुनाव से पहले शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, प्रत्येक विधानसभा में होंगी “विधायक कप” खेल प्रतियोगिताएं

चुनाव से पहले शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, प्रत्येक विधानसभा में होंगी “विधायक कप” खेल प्रतियोगिताएं

MP News : मप्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, प्रदेश की शिवराज सरकार जनता के बीच पहुंचकर अपनी सरकार के काम याद दिला रही है और विकास पर्व के माध्यम से विकास की नई सौगातें दे रही है, इसी बीच सरकार ने एक और फैसला लिया है, अब प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 27 जुलाई से “विधायक कप” खेल प्रतियोगिता  आयोजित करेगी।

27 जुलाई से 13 अगस्त 2023 के बीच “विधायक कप”  खेल प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार खेल गतिविधियों के  प्रचार-प्रसार और खेलों में जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से युवाओं को सहभागी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 27 जुलाई से 13 अगस्त 2023 के बीच “विधायक कप”  खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रत्येक विधानसभा में एक लाख रुपये की राशि होगी खर्च 

“विधायक कप” के अंतर्गत संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक की अनुशंसा अनुसार कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं टेबल-टेनिस में से जो भी खेल उस क्षेत्र में प्रचलित हों, उनमें से एक खेल का चयन कर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस पर प्रत्येक विधानसभा में एक लाख रुपये की राशि व्यय की जायेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews