शिवराज सरकार की नई पहल, आंगनबाड़ी में होंगी ये प्रतियोगिताएं, कार्यक्रम जारी

शिवराज सरकार की नई पहल, आंगनबाड़ी में होंगी ये प्रतियोगिताएं, कार्यक्रम जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  शिवराज सरकार (Shivraj Government) प्रदेश को कुपोषण (MP malnutrition) से मुक्त कराने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पोषण आहार से लेकर बच्चों के टीकाकरण तक कई तरह के कार्यक्रम प्रदेश की आंगनबाड़ियों में चलाये जा रहे हैं जिसके माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है।

शिवराज सरकार अब एक नई पहल कर रहा है, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 0 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए 26 सितंबर को स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन (Healthy boy and girl competition in MP Anganwadis) किया जायेगा। सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्रियों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों के उपस्थिति में किया जायेगा।

ये भी पढ़ें – पुलिस ने इंडस्ट्री पर मारा छापा, 1100 किलो मिलावटी कुकिंग ऑयल जब्त

स्वस्थ बालक स्पर्धा में 0 से 5 वर्ष के बच्चों की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान में आने पर पुरस्कार दिए जायेंगे। पुरस्कार स्वरूप राज्य के विभिन्न जिलों जैसे झाबुआ की आदिवासी गुड़िया, हस्तशिल्प रचित गुड़िया, खिलौने इत्यादि प्रदान किए जाएँगे।

ये भी पढ़ें – कच्छ के फेमस Rann Utsav में शामिल होने का सुनहरा मौका, IRCTC के टूर की पूरी डिटेल यहां देखिये

उल्लेखनीय है कि पूरे सितंबर को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो इसके लिये पोषण माह का आयोजन इस दिशा में जन-आंदोलन एवं जन-समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देने का उत्तम अवसर है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews