कच्छ के फेमस Rann Utsav में शामिल होने का सुनहरा मौका, IRCTC के टूर की पूरी डिटेल यहां देखिये

कच्छ के फेमस Rann Utsav में शामिल होने का सुनहरा मौका, IRCTC के टूर की पूरी डिटेल यहां देखिये

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC इस बार गुजरात के कच्छ में होने वाले फेमस उत्सव Rann Utsav में पर्यटकों को लेकर जाने वाला है।  IRCTC ने इसके टूर अनाउंस कर दिया है। IRCTC टूरिस्ट को हवाई जहाज से लेकर जायेगा। टूर की शुरुआत कोलकाता से होगी।

7 दिन और 6 रात का है टूर

IRCTC ने इस बार विश्व प्रसिद्द रण उत्सव (Rann Utsav) का टूर (IRCTC Rann Utsav Tour Packages) बनाया है, इसे रण ऑफ कच्छ (Rann Of Kutch) भी कहते हैं। IRCTC के इस टूर में पर्यटकों को 7 दिन और 6 रात रुकने का मौका मिलेगा।  ये एयर टूर (IRCTC Air Tour Packages) 15 नवम्बर को कोलकाता एयरपोर्ट से शुरू होगा।  यात्रियों को फ्लाइट में कंफर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी।

39,950/- रुपये प्रति व्यक्ति है किराया

IRCTC (IRCTC News) ने Rann Utsav टूर पैकेज का किराया 39,950/- प्रति व्यक्ति के हिसाब से तय किया है। किराये के और भी स्लॉट रखे गयेहैं जिन्हें आप अपने ग्रुप के सदस्य संख्या के आधार पर चुन सकते हैं। किराये में ही खाने की सुविधा भी शामिल है।

टूर के साथ खाना नाश्ता बिलकुल मुफ्त

IRCTC इस टूर में अहमदाबाद, भुज और दोरदो डेस्टिनेशन कवर होगी, दोरदो को टेंट सिटी भी कहा जाता है। IRCTC के मील  मुताबिक यात्रियों को अहमदाबाद और भुज में ब्रेकफास्ट और डिनर दिया जायेगा जबकि दोरदो में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर दिया जायेगा।  तीनों जगह 2-2 रात का स्टे रहेगा।

डांस, म्यूजिक, संस्कृति का त्योहार है रण उत्सव

टेंट सिटी में रहने के अनुभव वाला रण उत्स्व कच्छ, गुजरात का सबसे प्रसिद्ध त्योहार है। डांस, म्यूजिक और गुजरात के कच्छ की संस्कृति को प्रदर्शित करता रण उत्सव सफेद रण के  जाता है जिसे देखने दूर दूर से पर्यटक आते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews