एक्शन में शिवराज, खुद पहनाए लोगों को मास्क, जनता से की ये अपील

mask

mask

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) आज राजधानी में औचक निरीक्षण (surprise visit) पर निकले। इस दौरान उन्होने खुद बिना मास्क (mask) पहने घूम रहे लोगों को खुद मास्क पहनाया और कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन पालन करने की समझाईश भी दी।

बढ़ते कोरोना संक्रमण (corona virus) के बीच आज सीएम शिवराज एक्शन में दिखाई दिये और आज शहर के दौरे पर निकले। वे राजधानी में विभिन्न कार्यालयों तक पहुंचे। उन्होंने भोपाल नगर के निरीक्षण में सबसे पहले कलेक्ट्रेट स्थित लोक सेवा केंद्र पहुंचकर आम लोगों से मुलाकात की और आवेदकों से भी चर्चा भी की। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि आवेदकों के कार्य एक दिन में हो रहे हैं, लेकिन दस्तावेज की प्रति के लिए पांच रुपये प्रति दस्तावेज शुल्क भी देना होता है। इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सेवा केंद्रों पर लगने वाले इस शुल्क में कमी के लिए नई नीति बनाई जाएगी। लोक सेवा केंद्रों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के साथ ही आमजन को इन कार्यो पर लगने वाले शुल्क के आर्थिक बोझ से भी बचाना है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने भोजताल के पास कोहेफिजा अहमदाबाद क्षेत्र में नवनिर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट की निर्माण अवधि में विलंब की जानकारी प्राप्त की, जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि इसका निर्माण वर्ष 2019 में पूर्ण होना था।सीएम रायसेन रोड स्थित कोकता क्षेत्र में नगर-निगम भोपाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे आवास गृहों का निरीक्षण करने भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि झुग्गीवासियों को भी स्वच्छ आवास में रहकर मुस्कराने का अधिकार है। आवास हर आदमी की जरूरत है। प्रदेश में सभी गरीबों को अपनी छत देने का लक्ष्य पूर्ण किया जाना है। पूर्व सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन के प्रति गंभीर रुख न अपनाने से कई स्थानों पर आवासों के निर्माण में देरी हुई है।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की अब्बास नगर बस्ती पहुंचे। यहां उन्होने लोगों से हालचाल जाने और कोरोना से बचाव के लिए जनता को जागरूक किया। इस दौरान जो लोग मास्क नहीं पहने थे, उन्हें सीएम ने खुद अपने हाथों से मास्क पहनाए। साथ ही सीएम ने लोगों को मास्क बांटे भी। उन्होने लोगों से अपील की कि कोरोना लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में वो दो गज दूरी का पालन करें, मास्क पहने, सैनेटाइजर का उपयोग करें और सारी गाइडलाइन का पालन करें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews