सिंहस्थ 2028 : डॉ मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, अब उज्जैन से संचालित होगा धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग, गजट नोटिफिकेशन जारी

नोटिफिकेशन के मुताबिक अब धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के संचालक, विभागाध्यक्ष तथा संचालक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सतपुड़ा भवन भोपाल को वर्तमान पदस्थ अमले सहित उज्जैन स्थानांतरित किया जाता है , अब से ये विभाग उज्जैन में सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के भवन में संचालित होगा।
ईमैक्स ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित हुआ विक्रमोत्सव 2025

Simhastha 2028 : मध्य प्रदेश सरकार 2028 में उज्जैन में आयोजित किये जाने वाले सिंहस्थ की तैयारियों में जुट गई है, डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार अभी से वो सभी व्यवस्थाएं कर रही है जिससे उज्जैन कुंभ सिंहस्थ में पहुँचने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो, इसी क्रम में सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है सरकार ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए शासन के धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग को भोपाल से उज्जैन स्थानांतरित करने का फैसला किया है, इसके लिए गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है।

शासन ने धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग भोपाल से उज्जैन शिफ्ट किया 

मध्य प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक मेले आयोजित करने और बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने वाला शासन का धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग अब भोपाल की जगह उज्जैन से संचालित होगा , मध्य प्रदेश के राजपत्र में इसका नोटिफिकेशन यानि गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

सतपुड़ा भवन भोपाल की जगह सिंहस्थ मेला प्राधिकरण भवन उज्जैन से होगा संचालित 

नोटिफिकेशन के मुताबिक अब धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के संचालक, विभागाध्यक्ष तथा संचालक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सतपुड़ा भवन भोपाल को वर्तमान पदस्थ अमले सहित उज्जैन स्थानांतरित किया जाता है , अब से ये विभाग उज्जैन में सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के भवन में संचालित होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews