तेज रफ्तार कार चालक ने ली SI की जान, राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक थे सम्मानित

तेज रफ्तार कार चालक ने ली SI की जान, राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक थे सम्मानित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सभी जानते हैं कि तेज रफ्तार वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना कानूनन अपराध है, बावजूद इसके वाहन चालक इस नियम को तोड़ते हैं और जब वे ऐसा करते हैं तो किसी की जान पर भी बन आती है। एक कार चालक की इसी लापरवाही ने एक सब इंस्पेक्टर की जान (death in road accident)  ले ली।

भोपाल में मोबाइल पर बात करते एक तेज़ रफ़्तार कार चालक ने एसआई की जान ले ली, राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से पुरस्कृत एसआई संजय सुधाकर निरखे को धनतेरस के दिन मोबाइल पर बात कर रहे कार चालक ने टीटी नगर इलाके में जोरदार टक्कर मार दी थी।

ये भी पढ़ें – CG Weather: उत्तरी हवाओं असर, नवंबर में पड़ेगी अच्छी ठंड, गिरेगा पारा, बदलेगा मौसम, पढ़े पूर्वानुमान

घटना में एसआई संजय सुधाकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका नर्मदा अस्पताल में इलाज जारी था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रविवार की सुबह करीब 4 बजे उनकी मौत हो गई। एसआई संजय को सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में गिरावट, नहीं बदली चांदी की कीमत, देखें आज का भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews