CG Weather: उत्तरी हवाओं असर, नवंबर में पड़ेगी अच्छी ठंड, गिरेगा पारा, बदलेगा मौसम, पढ़े पूर्वानुमान

rj weather today

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार से नवंबर का महीना शुरू हो रहा है, ऐसे में ठंड और हवाओं में इजाफा होने के आसार है। आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) की मानें तो प्रदेश में उत्तर से ठंडी हवा आ रही है, ऐसे में नवंबर में पारा गिरेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। रविवार को कई जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई है। आज 31 अक्टूबर को मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने के आसार है।

यह भी पढ़े..CG Weather: नवंबर में दिखेगा मौसम में बदलाव, उत्तरी हवाओं का प्रभाव, बढ़ेगी ठंड, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

सीजी मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर मानसून की विदाई का महीना है, ऐसे में मानसून की विदाई देर से होने के कारण उत्तरी हवा की शुरूआत भी देरी से हुई है। यह सर्दी के ट्रेंड में बड़ा बदलाव है। अक्टूबर के आखिरी दिनों से तापमान गिरने लगता है और नवंबर तक कड़ाके की ठंड शुरू हो जाती है, लेकिन अभी 31 अक्टूबर तक तेज ठंड का अहसास नहीं हुआ है।नवबंर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा का आगमन प्रदेश में लगातार जारी है । इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं ऊपरी और मध्य वायुमंडल में आने की प्रबल संभावना है। आज 31 अक्तूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने तथा आकाश मुख्यतः साफ रहने की सम्भावना है । प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है, परन्तु वृद्धि का ट्रेंड बनने की संभावना है।

यह भी पढ़े..MP Weather: 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, गिरेगा तापमान बढ़ेगी ठंड, जानें विभाग का पूर्वानुमान

छग मौसम विभाग (CG weather forecast) के मुताबिक, तापमान में लगातार गिरावट से अनुमान है कि नवंबर से ही ओस की बूंदे पत्तो पर दिखाई देगी। शुष्क मौसम में उत्तर पूर्व हवाओं की वजह से ठंड बढ़ी है। आगे भी तापमान में लगातार गिरावट के आसार है, इसलिए इस बार बीते साल से अधिक ठंड क्षेत्र में पड़ेगी। रविवार की रात न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, अधिकतम तापमान अभी 29.4 डिग्री सेल्सियस है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews