CG Weather: नवंबर में दिखेगा मौसम में बदलाव, उत्तरी हवाओं का प्रभाव, बढ़ेगी ठंड, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

cg weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। नवंबर में छत्तीसगढ़ के मौसम में बदला दिखाई देगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में भी इजाफा होगा। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) की मानें तो प्रदेश में उत्तर से ठंडी हवा आ रही है, इसके चलते आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।शनिवार को कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इस वर्ष मानसून में अच्छी वर्षा हुई है, ऐसे मेें अच्छी ठंड भी पड़ेगी।

यह भी पढ़े..MP Govt Jobs 2022: 700 से ज्यादा अलग अलग पदों पर निकली है भर्ती, 15 नवंबर से पहले करें apply, जानें आयु पात्रता

छग मौसम विभाग (CG weather forecast) के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ेगी और पारा नीचे गिरेगा।वही नवंबर की शुरुआत में भी कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा।2 नवंबर के आसपास पूर्वी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्के बादल आने की संभावना है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने तथा आकाश मुख्यतः साफ रहने की सम्भावना है ।

छग मौसम विभाग (CG weather update) के मुताबिक,  प्रदेश के उत्तर और दक्षिणी हिस्सों में अच्छी ठंड पड़ रही है और अगले एक-दो दिन प्रदेश में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से रायपुर सहित आसपास ठंड पड़ेगी। उत्तरी हवा का प्रभाव होने की वजह से रायपुर में रविवार को भी अच्छी ठंड रहेगी। न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहेगा। दिन में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़े..MP Politics: कांग्रेस के पोस्टर मे चेहरा बनने दिग्विजय की ना, कमलनाथ को लिखा पत्र

छग मौसम विभाग (CG weather Today) के मुताबिक, शनिवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। शनिवार को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर,जगदलपुर, पेंड्रा रोड आदि क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। प्रदेश में उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही है। इसके चलते अब ठंड और बढ़ेगी। मौसम शुष्क रहेगा और आसमान भी साफ रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews