MP Politics: कांग्रेस के पोस्टर मे चेहरा बनने दिग्विजय की ना, कमलनाथ को लिखा पत्र

digvijay kamal nath

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो चली है। बीजेपी-कांग्रेस अपनी अपनी तैयारियों में जुटी गई है। दोनों पक्ष जीत के रणनीति तैयार करने में लगे है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय का एक लेटर सामने आया है, जिसकी चारों ओर चर्चा होने लगी है। इस लेटर में दिग्विजय सिंह ने एमपी कांग्रेस के किसी भी पोस्टर में उनका फोटो लगाने से मना कर दिया है।

यह भी पढ़े..MP Teacher Recruitment :17 नवंबर से ऑनलाइन प्रक्रिया ,होगी संयुक्त काउंसलिंग, 18000 पदों पर की जाएगी भर्ती, जानें अपडेट

दरअसल,अब दिग्विजय सिंह MP कांग्रेस के किसी भी पोस्टर में नहीं नज़र आएंगे।इस संबंध में दिग्विजय सिंह ने PCC चीफ कमलनाथ को एक चिट्ठी लिखी है कि  मुझे होर्डिंग और पोस्टर से दूर रखा जाए । उन्होंने लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा के ऑफीशियल बैनर पोस्टर में मेरी तस्वीर न लगाई जाए।

यह भी पढे़..कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, पुरानी पेंशन योजना बहाली पर अपडेट, जारी जल्द होगा नोटिफिकेशन, मंत्री का आश्वासन

यात्रा के पोस्टर में सिर्फ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी, नए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ही तस्वीरें लगाई जाए।बता दे कि दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी हैं। सितंबर माह से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है।आगामी महीने में यह यात्रा महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश पहुंचेगी। निमाड़ अंचल के बुरहानपुर से लेकर मालवा क्षेत्र के आगर मालवा से होते हुए राजस्थान जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews