MP Teacher Recruitment :17 नवंबर से ऑनलाइन प्रक्रिया ,होगी संयुक्त काउंसलिंग, 18000 पदों पर की जाएगी भर्ती, जानें अपडेट

teacher NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग के जारी आदेश के तहत प्राथमिक शिक्षक के लिए ऑनलाइन भर्ती 17 नवंबर से शुरू होगी । इस भर्ती प्रक्रिया संबंधी समस्त विवरण सोमवार 31 अक्टूबर से पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा।खास बात ये है कि प्राथमिक शिक्षक की भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 7,429 और जनजातीय कार्य विभाग के 11,098 पदों पर संयुक्त काउंसलिंग के माध्यम से भर्ती होगी।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, पुरानी पेंशन योजना बहाली पर अपडेट, जारी जल्द होगा नोटिफिकेशन, मंत्री का आश्वासन

इससे आदिवासी क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के उम्मीदवारों के पास उसी क्षेत्र में नियुक्ति लेने का अवसर मिलेगा। हालांकि इनके नियुक्ति आदेश संबंधित विभाग ही जारी करेंगे।  जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत रिक्त पदों की पूर्ति मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों से की जाएगी। हाल ही में एमपी स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों के नियोजन के संबंध में आदेश जारी कर दिए है।

स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार के निर्देश पर विभाग ने  बोर्ड के द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों के नियोजन के संबंध में आदेश जारी किए हैं।प्राथमिक शिक्षक के लिए ऑनलाइन भर्ती की प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू की जा रही है। नियुक्ति दिसंबर अंत तक हो जाएगी।वही स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती नियम 2018 में अनारक्षित वर्ग के कमजोर वर्ग के लिए पात्रता परीक्षा के उत्तीर्ण अंक 60 से घटाकर 50 प्रतिशत कर दिए हैं, इसका लाभ भी युवाओं को मिलेगा।

यह भी पढ़े..शासकीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, विभाग ने जारी किया ये आदेश, इस तरह मिलेगा लाभ, जानें नियम

इस ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग), सेवा शर्ते एवं भर्ती नियम 2018 और इन नियमों में समय-समय पर किए गए संशोधनों के अनुसरण में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विस्तृत विवरण, नियम, निर्देश, प्रक्रिया, रिक्तियाँ, आरक्षण अर्हता आदि समस्त विवरण एमपी ऑनलाइन पोर्टल https://trc.mponline.gov.in पर 31 अक्टूबर से उपलब्ध रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews