
MP News : मध्य प्रदेश के नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर आज से 10 हजार से ज्यादा स्टाफ नर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिसके कारण राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा सकती है। इस दौरान जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेजों की सेवाएं प्रभावित होगी। केवल इतना ही नहीं, रूटीन के साथ इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रखी जाएंगी। जिसके कारण मरीजों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल के मुख्य गेट के बाहर नर्सिंग स्टाफ ने जमा होकर प्रदर्शन किया और सभी मांगे सरकार को सौंप दी गई है।
अस्पतालों के बाहर जमा हुए नर्सिंग स्टाफ
इंदौर के एमवाय अस्पताल सहित तमाम सरकारी अस्पतालों के बाहर नर्सिंग स्टाफ जमा हो गए है। साथ ही, अस्पताल के अंदर काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ भी काम बंद कर हड़ताल में शामिल हो गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना है कि उनकी 10 सूत्रीय मांगें नहीं मानी गई इसलिए मजबूरन उन्हें काम बंद कर हड़ताल पर जाना पड़ा। उधर, अस्पताल प्रबंधन ने निजी मेडिकल कॉलेजों के स्टूडेंट फिलहाल अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”843787035″]
वहीं, निजी अस्पतालों से स्टाफ को बुलाया गया है। जिससे मरीजों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो- पीएस ठाकुर, अधीक्षक, एम वाय अस्पताल, इंदौर
[dgv_vimeo_video id=”843785484″]
ये है प्रमुख मांगे
बता दें कि स्टाफ नर्स द्वारा 300 रुपए प्रति रात्रि आकस्मिक चिकित्सा भत्ता देने की मांग के साथ ही वेतन वृद्धि और पदोन्नति का भी लाभ देने मांग की है। इसके अलावा, अन्य राज्यों की तरह नर्सिंग ऑफिसर को ग्रेड-2 सहित नर्सिंग स्टूडेंट्स का स्टायपेंड 3000 से 8000 तक करने की मांग की गई है। वहीं, नर्सिंग ऑफिसर को 3 व 4 वेतनवृद्धि का लाभ और स्वशासी नर्सिंग ऑफिसर को 7वां वेतनमान 2016 से देने की मांग सरकार से की है।
[dgv_vimeo_video id=”843770755″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

