शहीद चंद्रशेखर की जयंती पर राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत का आयोजन, सीएम ने की ये अपील

mp cm shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल में 23-24 जुलाई को क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती पर राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत आयोजित की जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसमें अधिक से अधिक युवाओं को जुड़ने और अपने अभिनव विचारों से आत्मनिर्भर और स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित ये राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत प्रदेश के सभी जिलों में होगी और यूथ पंचायत से चयनित आदर्श युवा और उनके प्रेरक शामिल होंगे। सीएम ने कहा है कि यूथ महापंचायत का उद्देश्य शहीद चंद्रशेखर आजाद की विरासत को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश के उत्साही युवाओं को साथ लाकर एक मंच प्रदान करना है ताकि वे राज्य, देश और दुनिया की सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों की पहचान कर हरसंभव समाधान सुझाएं। प्रदेश के प्रत्येक जिले से चुने गए आदर्श युवा प्रतिनिधियों और उनके संरक्षकों के पारस्परिक संवाद के इस दो दिवसीय आयोजन के द्वारा आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के विजन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही युवाओं में नेतृत्व कौशल भी विकसित किया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews