एक्टिव केस 86 हजार पार, शिवराज सिंह बोले-जहाँ संक्रमण अधिक, सख्ती से लागू करें कर्फ्यू

mp shivraj cabinet

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले 24 घंटे में 12236 नए केस सामने आए है और 98 की मौत हो गई।इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 86639 पहुंच गई है, जिसमें भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कड़े निर्देश दिए है कि प्रदेश के जिन जिलों में संक्रमण अधिक है वहाँ कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) सख्ती से लागू किया जाए। हमें हर हालत में वहाँ संक्रमण की चेन तोड़ना है।

यह भी पढ़े.. इंतजार खत्म: बुधवार से 18 पार वालों को लगेगी वैक्सीन, सिर्फ हफ्ते में 4 दिन होगा वैक्सीनेशन

आज सीएम निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों का वैक्सीनेशन (Vaccination) 5 मई से प्रारंभ किया जा रहा है। पहले दिन उन व्यक्तियों को ही वैक्सीन लगेगी जो पहले पोर्टल पर अपना पंजीयन कर लेंगे। वैक्सीन की संख्या सीमित होने के कारण सीमित व्यक्तियों को ही वैक्सीन लग पाएगी। प्रदेश को जैसे-जैसे वैक्सीन के डोजेज प्राप्त होंगे वैक्सीनेशन किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. मप्र में 12236 नए केस और 98 की मौत, सीएम के निर्देश-सर्वे में एक भी संक्रमित ना छूटे

जिलेवार समीक्षा के दौरान सीएम शिवराज सिंह ने निर्देश दिए कि जबलपुर में कोरोना के इलाज के लिए पर्याप्त बेड्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जबलपुर में कुल 4906 एक्टिव मरीज हैं, यहाँ की 7 दिनों की औसत पॉजिटिविटी रेट 29% तथा रिकवरी रेट 86% है। यह सुनिश्चित किया जाए कि निजी अस्पताल इलाज के लिए निर्धारित शुल्क से किसी भी हालत में अधिक शुल्क न लें। एंबुलेंस की दरें भी निर्धारित की जाएं। सोशल मीडिया आदि पर गलत संदेश डालने वाले तथा भ्रम फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

इंदौर में हालात गंभीर 

जिलेवार समीक्षा में शिवराज सिंह ने पाया गया इंदौर में कोरोना के सर्वाधिक 1805 नए प्रकरण आए हैं। भोपाल में 1673, ग्वालियर में 1096, जबलपुर में 711, रतलाम में 355, रीवा में 330, उज्जैन में 325, मंदसौर में 278, सीधी में 252, सतना में 248, धार में 240, सागर में 233, अनूपपुर में 223, शिवपुरी में 220, नरसिंहपुर में 216 तथा टीकमगढ़ में 205 कोरोना के नए प्रकरण आए हैं।अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार कोरोना से स्वस्थ होने के पश्चात 4 से 6 सप्ताह बाद कोरोना का वैक्सीन लगवाया जा सकता है। इसमें कोई नुकसान नहीं है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews