भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार को उसका पेपर था। संभवत: परीक्षा के तनाव में उसने खुदकुशी की है। अस्पताल से थाना अशोका गार्डन में सूचना दे दी गई है। पुलिस मर्ग कायम कर रही है। जिसके बाद में जांच शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार अशोक बिहार कॉलोनी में हबीब खान रहते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी महक खान निजी स्कूल से दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसने घर में स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने यह कदम क्यों उठाया सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि मंगलवार को उसका पेपर होने की बात सामने आई है। पूर्व में हुए एग्जाम बिगडऩे को लेकर भी वह तनाव में रहती थी। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना स्थल की फिलहाल तलाशी नहीं ली गई है। तलाशी में सुसाइड नोट मिलने की उ मीद है। सूसाइड नोट और परिजनों के बयानों के बाद ही खुदकुशी के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
एग्जाम से पहले दसवीं कक्षा की छात्रा ने दी जान, तनाव में होने की आशंका

1मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, गिनाईं MP की उपलब्धियां, विकास कार्यों की सराहना की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
2नई MSME औद्योगिक विकास कंपनी का होगा गठन, निजी निवेशक भी बना सकेंगे औद्योगिक पार्क, अनुदान देगी सरकार: मुख्यमंत्री मोहन
3MP News: एससी छात्रों के लिए 16 नए छात्रावास स्वीकृत, 68.80 करोड़ की लागत से बनेंगे, निर्माण कार्य 2 वर्ष में होगा पूरा
4मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, 4 नवंबर तक बारिश का दौर, आज रीवा-सतना समेत 15 जिलों में अलर्ट, पारे में गिरावट
ताज़ा खबरें
इंदौर: घर के बाहर सजा रखी थी पटाखों की दुकान, लाइसेंस नहीं मिलने पर आरोपी गिरफ्तार, करीब 1 लाख रुपये का माल जब्तदिवाली से पहले इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, बढ़ाया MCLR, 1 नवंबर से नए रेट लागू, यहाँ करें चेक नशा तस्करों पर नीमच पुलिस की कार्रवाई, कार से एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारIPS Transfer: इन 8 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, 2 जिलों के SP बदले मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, गिनाईं MP की उपलब्धियां, विकास कार्यों की सराहना की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार