सुरेश पचौरी के बड़े भाई का निधन, पीसी शर्मा और विवेक तन्खा ने जताया दुख

सुरेश पचौरी के बड़े भाई का निधन, पीसी शर्मा और विवेक तन्खा ने जताया दुख

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी (Former Union Minister Suresh Pachauri) के बड़े भाई रमेश पचौरी (Ramesh Pachauri) का निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थे और भोपाल के एम्स में उनका इलाज चल रहा था।देर रात उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वे 80 वर्ष के थे और रिटायर अध्यापक थे। उनका अंतिम संस्कार भोपाल से सटे इलाके औबेदुल्लागंज गृह क्षेत्र में किया जाएगा। उनके निधन की खबर लगते ही कांग्रेस में शोक लहर दौड़ गई है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा (PC Sharma) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा (Vivek Tankha) ने ट्वीट कर दुख जताया है।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा (Former Minister and Congress MLA PC Sharma) ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि आदरणीय सुरेश पचौरी जी के बड़े भाई रमेश पचौरी जी बीलाखेड़ी वालों के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल पचौरी परिवार को संबल प्रदान करें। ॐ शांति।। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा (Rajya Sabha MP Vivek Tankha)  ने भी ट्वीट कर लिखा है कि श्री रमेश पचौरी जी के निधन के समाचार से दुखी हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें एवं पचौरी परिवार को दुख सहने को शक्ति दे। ओम शांति ओम।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews