MP Weather : गर्मी के तीखे तेवर, खजुराहो-नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री, आज 10 जिलों में लू का अलर्ट, IMD लेटेस्ट अपडेट

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया है। मंगलवार को खजुराहो और नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं भोपाल समेत कई जिले गर्म रहे।
mp weather

मध्य प्रदेश में दिन-रात का तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रभाव भी तेज होता जा रहा है। वर्तमान में कई जिलों में दिन तापमान 40-42 डिग्री और रात का पारा 25 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार (21 अप्रैल 2026) को खजुराहो और नर्मदापुरम जिले में सबसे ज्यादा 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं सीधी, नौगांव, रायसेन, रतलाम, नरसिंहपुर, सतना, टीकमगढ़, रीवा, दमोह और सागर भी गर्म रहे। भोपाल और ग्वालियर में 40.2 डिग्री, जबलपुर में 40.6 डिग्री और इंदौर में 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कई शहरों में लू का प्रभाव भी बना हुआ है। फिलहाल एक हफ्ते गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण का प्रभाव बना हुआ है। मध्य भारत के ऊपर, माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर, लगभग 176 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 23 अप्रैल 2026 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होगा और भीषण गर्मी पड़ेगी। मई में तापमान के 45 °C तक पहुंचने और लू चलने की संभावना जताई गई है।

बुधवार को 10 जिलों में लू का अलर्ट

ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर । उमरिया के कुछ हिस्सों में नाइट वॉर्म का असर देखने को मिल सकता है।

MP WEATHER FORECAST REPORT

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews