“घंटी, थाली, शंख की ध्वनि से गूँज उठा पूरा देश, मोदी हैं तो मुमकिन है”- दुर्गेश केसवानी

“घंटी, थाली, शंख की ध्वनि से गूँज उठा पूरा देश, मोदी हैं तो मुमकिन है”- दुर्गेश केसवानी

भोपाल। बीजेपी प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने भी रविवार को पीएम मोदी के आह्वान पर शंख और घंटी बजाकर आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के आह्वान पर जो लोग हमारे लिए संघर्षरत उनके लिए हम अपने समस्त परिवार के साथ घर के बाहर खड़े होकर थाली ताली शंख घंटी ढोल बजाकर धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं।
उन्होने स्वास्थ्य, पुलिस, पेयजलापूर्ति व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, साफ-साफ अमला, अग्निशमन सेवाएँ, दूरसंचार की सेवाएं दे रहे अधिकारी-कर्मचारियों आदि को धन्यवाद साधुवाद दिया और कहा कि आज जो यह लोग देश की सेवा कर रहे हैं हम भगवान से प्रार्थना करते हैं इन सब को प्रभु खुश रखे और दीर्घायु करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews