अन्तराष्ट्रिय स्तर पर मध्यप्रदेश में प्रशिक्षित मुक्केबाजों को मिली जीत, CM शिवराज ने दी बधाई

अन्तराष्ट्रिय स्तर पर मध्यप्रदेश में प्रशिक्षित मुक्केबाजों को मिली जीत, CM शिवराज ने दी बधाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एशियन यूथ एंड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप ( Asian youth and junior boxing championship) का आयोजन दुनिया भर के सबसे बेहतरीन बॉक्सर को मुक्केबाजों को ढूंढने के लिए क्या किया जाता है। इस दौरान एशिया के कई खिलाड़ी इस खेल का हिस्सा बनते हैं और अपने प्रदर्शन से अपनी पहचान स्थापित करते हैं। ऐसा ही कमाल इस बॉक्सिंग टूर्नामेंट के दौरान मध्यप्रदेश बॉक्सिंग अकादमी के मुक्केबाजों ने कर दिखाया है।

यह भी पढ़े… केंद्र सरकार ने MP को दी 2500 करोड़ रुपए की सौगात, CM शिवराज ने जताया आभार, इन जिलों को मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश बॉक्सिंग अकैडमी के प्रतिभावान मुक्केबाज श्री आनंद यादव, श्री ऋषभ सिंह और अमर सिंह ने एशिया यूथ एंड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फाइनल राउंड में पहुंचकर अपने साथ-साथ मध्यप्रदेश की भी शान बढ़ाई है।  बता दें कि बीते दिनों बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जो फिलहाल अम्मान, जॉर्डन में हो रही है, उस दौरान इन खिलाड़ियों ने  कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के खिलाड़ियों को मात दी।  जिसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी।

यह भी पढ़े… UPSC Recruitment: निकली लेक्चरर और वैज्ञानिक समेत कई पदों पर भर्ती, जाने अन्य डिटेल्स..

भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में बॉक्सर श्री अमर सिंह,  श्री आनंद यादव और श्री ऋषभ सिंह को श्री रोशनलाल द्वारा प्रशिक्षित किया गया था और उन्हें बारीकी से boxing  की तकनीक भी सिखाई गई थी।  बता दें कि तात्या टोपे नगर निगम स्टेडियम मध्य प्रदेश के उन अकडेमियों में से एक है, जो मध्यप्रदेश में विभिन्न  खेलों के लिए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार करता है। बता दें कि इस साल करीब भारत समेत 21 देश  के 355 बॉक्सर इस खेल का हिस्सा बने हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews