UPSC Recruitment: निकली लेक्चरर और वैज्ञानिक समेत कई पदों पर भर्ती, जाने अन्य डिटेल्स..

UPSC Recruitment: निकली लेक्चरर और वैज्ञानिक समेत कई पदों पर भर्ती, जाने अन्य डिटेल्स..

नई दिल्ली डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने कई पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए है।  जिसके मुताबिक असिस्टेंट एडिटर (तेलुगू), फोटोग्राफिक ऑफिसर साइंटिस्ट बी (texology), टेक्निकल ऑफीसर, डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस, ड्रिलर इंचार्ज, असिस्टेंट एक्सीक्यूटी इंजीनियर, सिस्टम एनालिस्, सीनियर लेक्चरर ( जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ट्यूबरक्लुसिस और रेस्पिरेटरी बीमारी) के पद पर भर्ती होगी।  आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 बता दें कि 31 मार्च के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कुल 45 वैकेंसी है।

यह भी पढ़े… Job Alert: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जल्दी करें आवेदन

अलग अलग पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा भी अलग होगी:
  • फोटोग्राफिक ऑफिसर – 30 वर्ष
  • असिस्टेंट एडीटर -35 वर्ष
  • वैज्ञानिक बी- 35 वर्ष
  • टेक्नीकल ऑफिसर- 35 वर्ष
  • डेप्युटी डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी- 35 वर्ष
  • ड्रीलर इंचार्ज -30 वर्ष
  • सिस्टम एनालिस्ट -35 वर्ष
  • असिस्टेंट एक्जीक्यूटीव इंजीनियर -35 वर्ष
  • सीनियर लेक्चरर- 50 वर्ष

यह भी पढ़े… SBI Job: सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए ऑफिसर बनने का मौका, सिर्फ एक इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

कैसे करें आवेदन:

बता दें कि आवेदन करने के लिए जनरल केटेगरी  के उम्मीदवारों को ₹25 एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।  तो वही अनुसूचित जाति और महिलाओं को किसी प्रकार के एप्लीकेशन फीस  का भुगतान नहीं करना होगा।  अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ora/VacancyNoticePub.php पर विजिट कर सकते हैं। यहां जाकर पर अलग -अलग पद के लिए आवेदन उम्मीदवार  कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews