Transfer 2023 : राज्य शासन ने की प्रशासनिक सर्जरी, IAS अधिकारियों के थोकबंद तबादले

Transfer 2023 : राज्य शासन ने की प्रशासनिक सर्जरी, IAS अधिकारियों के थोकबंद तबादले

MP IAS Transfer : मप्र शासन ने विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश के IAS अधिकारियों के फेरबदल किये हैं, आज महीने के आखिरी दिन सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला आदेश जारी किये हैं।

आज 31 मई 2023 को जारी तबादला सूची में शामिल IAS जॉन किंग्सली ए आर, श्रीमती स्वाति मीणा नायक, गोपाल चन्द्र डाड, अभिषेक सिंह, रत्नाकर झा, संजय कुमार जैन को नई जगह भेजा गया है ।

शासन ने इसके अतिरिक्त IAS कल्पना श्रीवास्तव, अनिरुद्ध मुकर्जी, सचिन सिन्हा, उमाकांत उमराव, राघवेन्द्र कुमार सिंह, मुकेश चन्द्र गुप्ता, पी नरहरि, राकेश कुमार श्रीवास्तव और मनोज पुष्प को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews