Transfer: कोरोना संकट के बीच MP में IPS अधिकारियों का तबादला

transfer-in-forest-department

भोपाल। प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच एक बार फिर शिवराज सरकार ने  अधिकारियों का तबादला (IPS TRANSFER) किया है। जिसमें 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जगह स्थानांतरित किया गया है।

दरअसल शुक्रवार को किए गए तबादले में मध्य प्रदेश के चंबल रेंज के एआईजी अशोक गोयल का तबादला पुलिस मुख्यालय में किया गया है। वहीं राजेश कुमार हिंगणकर को चंबल रेंज के एआईजी का पदभार सौंपा गया है। वहीं दूसरे तबादले में रीवा के जनसंपर्क संभागीय कार्यालय के अपर संचालक मंगला प्रसाद मिश्रा को भोपाल जनसंपर्क संचालनालय स्थानांतरित किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews