Transfer: राज्य शासन ने IPS अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी, देखें लिस्ट

राज्य शासन ने तीन आईपीएस अधिकारियों प्रियंका शुक्ला, शशांक और नरेंद्र रावत को एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया है गृह विभाग ने तबादला आदेश जारी किया है।
Transfer

मध्य प्रदेश में तबादलों का क्रम जारी है, रोज अलग अलग विभागों की तबादला सूची जारी हो रही हैं, आज गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं।

तीन IPS अधिकारियों के तबादले 

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया है,गृह विभाग के अपर सचिव के हस्ताक्षर से आज तबादला आदेश जारी हुआ है।

इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला 

  • शासन ने जोन-1, नगरीय 3 पुलिस जिला भोपाल में पदस्थ पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला को  सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है।
  • राज्यपाल के परिसहाय आईपीएस शशांक को पुलिस उपायुक्त, जोन-1, नगरीय पुलिस जिला भोपाल बनाया है।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन नरेंद्र रावत को राज्यपाल का परिसहाय नियुक्त किया है। 

गृह विभाग का आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews