Hindi News

Transfer: राज्य शासन ने कुलसचिवों के तबादले किये, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किये पदस्थापना आदेश, देखें लिस्ट

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पदस्थ प्रभारी कुलसचिव, उप कुलसचिव और सहायक कुलसचिवों के तबादले कर उन्हें एक विश्वविद्यालय से दूसरे में पदस्थ किया है।
Transfer: राज्य शासन ने कुलसचिवों के तबादले किये, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किये पदस्थापना आदेश, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश में तबादलों का क्रम जारी है, अलग अलग विभागों की सूची जारी हो रही है, आज तबादलों पर लगी रोक हटाने की अंतिम तारीख है यानि आज के बाद तबादले नहीं हो सकेंगे, इसी क्रम में उच्च शिक्षा विभाग ने विश्व विद्यालयों में पदस्थ कुलसचिवों के तबादले की सूची जारी की है।

15 अधिकारियों के तबादले

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई सूची में प्रभारी 15 अधिकारियों के नाम हैं जो कुलसचिव,उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव के पद पर पदस्थ हैं, विभाग ने इन्हें एक विश्वविद्यालय से दूसरे विश्वविद्यालय में पदस्थ किया है। विभाग ने तबादलों का आधार प्रशासकीय, स्थानीय व्यवस्था और स्वयं के व्यय बताया है।

उच्च शिक्षा विभाग का आदेश 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews