
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं शासन ने इन सभी अधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा है।
राज्य शासन ने मंत्रालय में बतौर अपर सचिव और उप सचिव जिम्मेदारी संभल रहे आई ए एस अधिकारियों को संभाग में आपर आयुक्त बनाकर भेजा है
इन अधिकारियों के तबादले
- शासन ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव दिनेश कुमार मौर्य को अपर आयुक्त राजस्व जबलपुर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।
- ऊर्जा विभाग के अपर सचिव कैलाश वानखेड़े को अपर आयुक्त राजस्व बनाकर रीवा संभाग पदस्थ किया है।
- जनजातीयकार्य विभाग में पदस्थ अपर सचिव अमर बहादुर सिंह को शासन ने अपर आयुक्त राजस्व बनाकर रीवा संभाग पदस्थ किया है।
- राजस्व विभाग में पदस्थ उप सचिव चन्द्र शेखर शुक्ला को अपर आयुक्त राजस्व सगर संभाग पदस्थ किया है ।
MP GAD का तबादला आदेश

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

