Transfer : मध्य प्रदेश में तबादलों का क्रम जारी है, राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के तबादले किये हैं, गृह विभाग ने इन अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
गृह विभाग ने जारी आदेश में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के महानिदेशक अजय कुमार शर्मा को मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम भोपाल का अध्यक्ष नियुक्त किया है इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक भी नियुक्त किया है। शासन ने विशेष पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम भोपाल उपेन्द्र कुमार जैन को महा निदेशक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के पद पर पदस्थ किया है।
ये भी पढ़ें
1मंत्री सारंग ने रहवासियों के साथ खेली फूलों की होली, नरेला विधानसभा के सम्राट अशोक मंडल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
2मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 05 मामलों का खुलासा,14 आरोपी गिरफ्तार, लगभग 50 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद
3भोपाल के सूखीसेवनिया स्टेशन में ट्रेन दुर्घटना, फैली सनसनी, मॉक ड्रिल की खबर मिलते ही लोगों ने ली राहत की सांस
4उमंग सिंघार ने कहा “पश्चिम एशिया तनाव का सीधा असर मध्यप्रदेश के किसानों पर”, सरकार पर समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था न करने का आरोप