Transfer News : 20 IPS अधिकारियों के तबादले, राज्य शासन ने जारी किये पदस्थापना आदेश, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने आज सोमवार 8 सितम्बर को तबादला आदेश जारी करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है।
IPS Transfer 2025

मध्य प्रदेश में तबादलों का क्रम जारी है, राज्य शासन कानून व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी करती है, इसी क्रम में  आज 8 सितम्बर सोमवार को गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों के तबादला देश जारी किये हैं।

DIG की पदस्थापना में बदलाव 

गृह विभाग की तबादला सूची में उप पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं इनमें से 18 को इसी पद के साथ नई जिम्मेदरी दी गई जबकि दो अधिकारियों को जिलों का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जल्दी ही ये अधिकारी अपनी नई पदस्थापना पर ज्वाइन करेंगे।

धार और अशोकनगर को मिले ने एसपी 

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची में DIG को एक रेंज से दूसरी रेंज में भेजा गया है लेकिन  पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (विशेष शाखा, जी) की जिम्मेदारी संभाल रहे मयंक अवस्थी को धार जिले का और पीएचक्यू में ही सहायक पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा शाखा की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव कुमार मिश्रा को अशोकनगर का एसपी बनाया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews