
Transfer
Transfer News : राज्य शासन ने मध्य प्रदेश वित्त सेवा अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किये हैं, वित्त विभाग से जारी आदेश में 53 अधिकारियों के नाम है जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया गया है।
वित्त अधिकारियों के तबादला आदेश जारी
मध्य प्रदेश शासन प्रशानिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ करता है, इसी क्रम ने वित्त अधिकारियों की तबादला सूची आज शासन ने जारी की है।
एकतरफा कार्यमुक्त किया, तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश
आदेश में कहा गया है कि ट्रांसफर किये गए सभी अधिकारियों को एकपक्षीय कार्यमुक्त किया जाता है ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा इसलिए नई पदस्थापना वाली जगह कार्यभार ग्रहण कर वित्त विभाग को सूचित किया जाये।









लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

