Transfer News : एमपी पुलिस मुख्यालय ने RI के थोकबंद तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 140 रक्षित निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं, इन्हें एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है।
Transfer 2026

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल ने रक्षित निरीक्षकों (RI ) के थोकबंद तबादले (RI transfers) किये हैं, इन सभी अधिकारियों को जिला मुख्यालयों में, जिला यातायात में और पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में पदस्थ किया गया है और तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी की गई आर आई ट्रांसफर सूची में 140 अधिकारियों के नाम  हैं जिन्हें वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर नए जिले में पदस्थ किया गया है, आदेश में कहा गया है कि इनकी सभी के स्थानांतरण पुलिस स्थापना बोर्ड से अनुमोदन के बाद किये गए हैं।

निश्चित समयावधि में किया जाए कार्यमुक्त 

आदेश में ये भी कहा गया है कि तबादला नीति 2026 में किये गए प्रावधानों के तहत ट्रांसफर किये गए अधिकारी को  निश्चित समयावधि में कार्यमुक्त किया जाये और यदि अधिकारी निलंबन अवधि में है तो उसे कार्यमुक्त ना करते हुए पुलिस मुख्यालय को उसकी सूचना दी जाए।

पुलिस मुख्यालय का आदेश 

https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2026/08/MpBreakingNews31299878.pdf

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews