मध्य प्रदेश में तबादलों (MP Police Transfer) का दौर जारी है, राज्य सरकार द्वारा सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किये गए थे और आज फिर तबादला आदेश जारी हुए हैं, इस बार पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस इंस्पेक्टर्स की तबादला सूची जारी की है।
PHQ भोपाल ने आज मंगलवार को एक तबादला सूची जारी की है जिसमें 19 अधिकारियों के नाम शामिल हैं इसमें निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक, कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक और सूबेदारों के नाम शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय ने ट्रांसफर किये गए अधिकारियों को नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें
1भोपाल में ABVP का ‘लोकतंत्र बचाओ’ प्रदर्शन, विपक्षी नेताओं पर बोला हमला, वोट चोरी-SIR के आरोपों पर उठाए सवाल
2भोपाल के छोला इलाके में गैस पाइपलाइन में लगी आग, जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ रिसाव, पुलिस ने लोगों को हटाया
3देवास जहरीली शराब मौत मामला! प्रशासन पर भड़के जीतू पटवारी, परिजनों को दी सांत्वना, कलेक्टर के निलंबन की मांग
4भोपाल मास्टर प्लान 2047: संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति ने आपत्ति एवं सुझाव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की
इन पुलिस अधिकारियों का तबादला
- निरीक्षक गिरीश धुर्वे जिला मऊगंज से जिला मंडला।
- निरीक्षक चंद्रकला अर्वे जिला देवास से पीटीसी इंदौर।
- कार्यवाहक निरीक्षक महिमा रघुवंशी अजाक पुलिस मुख्यालय भोपाल से जिला कटनी।
- कार्यवाहक निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह अजाक शिवपुरी से जिला उज्जैन।
- कार्यवाहक निरीक्षक अजय कुमार सिंह पीटीएस रीवा से पीटीएस उमरिया।
- कार्यवाहक निरीक्षक सुनीता भलराय (मंसारे) एससीआरबी पुलिस मुख्यालय भोपाल से जिला खंडवा।
- कार्यवाहक निरीक्षक सुरेश कुमार कालभोर एससीआरबी पुलिस मुख्यालय भोपाल से जिला हरदा।
- सूबेदार शशिकला जिला सिवनी से जिला बालाघाट।
- कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक आरती कतिजा पीटीसी भौरी भोपाल से जिला भोपाल शहर।
- कार्यवाहक निरीक्षक पूजा परिहार जिला राजगढ़ से नारकोटिक्स मुख्यालय भोपाल।
- सूबेदार सोनू बाजपेयी जिला नीमच से जिला ग्वालियर।
- निरीक्षक दिनेश भंवर जिला अलीराजपुर से प्रशासन शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल।
