
MP IAS Transfer : मध्य प्रदेश में इस समय प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का क्रम जारी है, प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज 10 मई को एक तबादला सूची जारी की है जिसमें भारतीय प्राश्निक सेवा के तीन अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें नई जिम्मेदारी दी गई, उनके पदभार ग्रहण करने के बाद कुछ अधिकारी अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जायेंगे।
राज्य शासन ने जो सूची जारी की है उसमें IAS राघवेन्द्र कुमार सिंह को जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी से मुक्त कर प्रमुख सचिन खनिज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, IAS नवनीत मोहन कोठारी को प्रबंध संचालक MPIDC बनाया गया है, IAS मनीष सिंह को प्रबंध संचालक MPIDC जी जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए जन संपर्क आयुक्त बनाया गया है।


लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

