Transfer : स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किये, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे, देखें लिस्ट

शिक्षा विभाग ने कुछ अधिकारियों को नई पदस्थापना के साथ साथ उस जिले के जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है और उन्हें एक साथ दोनों जिम्मेदारी उठाने के निर्देश दिए हैं। 
Transfer 2026

Transfer : मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज दो तबादला सूची जारी कर बड़े पैमाने पर शिक्षा अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, जिन शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया गया है उन्हें तत्काल नई पदस्थापना वाली जगह ज्वाइन करने के लिए निर्देशित किया गया है।

शिक्षा अधिकारियों के तबादले 

स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राचार्य, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, और सहायक संचालकों के तबादला आदेश जारी किये हैं। दो अलग अलग तबादला सूची में कुल 36 शिक्षा अधिकारियों के नाम हैं जिनकी पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा 

आदेश में शिक्षा विभाग ने कुछ अधिकारियों को नई पदस्थापना के साथ साथ उस जिले के जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है और उन्हें एक साथ दोनों जिम्मेदारी उठाने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा विभाग का तबादला आदेश    

सहायक संचालकों के तबादले 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews