मुजफ्फरपुर-एलटीटी के मध्य वाया इटारसी दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन

Indian Railways trains Chhath festival

Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival

RAIL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मुजफ्फरपुर के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

यह रहेगा शेड्यूल 

गाड़ी संख्या 05281 मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 22.12.2023 एवं 29.12.2023 (शुक्रवार) को मुजफ्फरपुर स्टेशन से 13.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन (शनिवार को) 06.30 बजे इटारसी पहुँचकर, 06.40 बजे इटारसी से प्रस्थान कर,19.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05282 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 23.12.2023 एवं 30.12.2023 (शनिवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 21.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन (रविवार को) 09.05 बजे इटारसी पहुँचकर, 09.15 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन (सोमवार को) 04.00 बजे मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी के हाल्ट- हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड़, नासिक रोड, इगतपुरी एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच कंपोजीशन-  इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 23 कोच रहेंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews