अनजान व्यक्ति ने पीपीई किट पहनकर बारात में किया डांस, वीडियो वायरल

अनजान व्यक्ति ने पीपीई किट पहनकर बारात में किया डांस, वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना महामारी के बीच ये शादियों (marriage) का भी मौसम भी है। अलग अलग स्थानों पर शादी को लेकर शासन प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है। इसमें सोशल डिस्टेंस से लेकर शादी में शामिल होने वाले लोगों को लेकर भी नियम बनाए गए हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें पीपीई किट (PPE kit) पहने हुए एक व्यक्ति बारात में जमकर डांस (dance) कर रहा है।

शराब की लत ने पहुँचाया हवालात, शराब दुकान का ताला तोड़ने से पहले पुलिस ने पकड़ा

इस वीडियो को शेयर करते हुए आईपीएस अधिकारी एचजीएस धालीवाल ने एक वीडियो शेयर करते हुए मजेदार रियेक्शन दिया है। इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक व्यक्ति पीपीई किट पहने हुए आया और सड़क पर निकलने वाली बारात के सामने डांस करने लगा। वो काफी देर तक बारात में नाचता रहा। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि पीपीई किट पहने हुए व्यक्ति कौन था। लेकिन पास में ही एक एंबुलेंस खड़ी नजर आ रही है और कई लोगों का कहना है कि ये उस एंबुलेंस का ड्रायवर है जो दिन भर मरीजों को अस्पताल से घर और कोविड केयर सेंटर छोड़ने के बाद थक गया है और बारात देखकर उसने इस तरह अपनी थकान मिटाई। ये वीडियो उत्तराखंड का बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews