UPSC में MP का जलवा, कस्बों से लेकर बड़े शहरों तक के अभ्यर्थियों ने किया कमाल, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

UPSC ने आज 22 अप्रैल मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिज़ल्ट घोषित कर दिया है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम पीडीएफ़ फार्म में जारी किए गए हैं, जिसमें सफल उम्मीदवारों का नाम और रोल नंबर दिया गया है। अंतिम परिणाम 15 दिनों तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
upsc cse 2024 final result

UPSC Result MP shines: संघ लोकसेवा आयोग यानि यूपीएससी ने आज सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट आज मंगलवार 22 अप्रैल को घोषित कर दिया, रिजल्ट सामने आने के बाद इसमें चयनित अभ्यर्थियों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा, उनको शुभकामनायें देने के लिए लोगों के फोन कॉल आने लगे,  रिश्तेदार मिठाई लेकर पहुंचने लगे, देश के अलग अलग राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश के युवाओं ने भी अच्छा प्रदर्शन किया

यूपीएससी के रिजल्ट की खास बात ये है कि मध्य प्रदेश में अखिल भारतीय स्तर पर टॉप 10 में भी जगह बनाई है, ग्वालियर की आयुषी बंसल ने ऑल इंडिया में 7वीं रैंक हासिल की और मध्य प्रदेश की टॉपर बन गई, इस रिजल्ट की विशेषता ये भी है कि मध्य प्रदेश के सिर्फ बड़े शहरों के ही नहीं कस्बे में रहने वाले निम्न मध्यम वर्गीय परिवार वाले अभ्यर्थियों ने भी अपने सपनों को पूरा करने में छलांग लगाई है

UPSC में ग्वालियर के युवाओं को मिली सफलता

ग्वालियर की रहने वाली आयुषी बंसल ने अखिल भारतीय स्तर पर सातवीं रैंक हासिल की है उन्होंने तीसरी बार यूपीएससी की परीक्षा पास की है, वर्तमान में आयुषी IPS की ट्रेनिंग कर रही हैं इसी तरह  माधव अग्रवाल ने 16वीं रैंक हासिल की है , माधव ने दूसरी बार यूपीएससी की परीक्षा पास की है, वे भी वर्तमान में IPS की ट्रेनिंग कर रहे है, इसी तरह जिले के भितरवार में रहने वाली दिव्यांशी अग्रवाल ने 249 रैंक हासिल की, दिव्यांशी ने पहली बार में ही परीक्षा पास की है, उनके पिता कस्बे में ही किराने की दुकान चलाते हैं  वहीं अशोकनगर के रहने वाले आशीष रघुवंशी ने 202 रैंक हासिल की है उन्होंने भी पहली बार में परीक्षा पास की है, आशीष के पिता पुलिस में एएसआई हैं और ग्वालियर एसपी ऑफिस में पदस्थ हैं

आयुषी बंसल
माधव अग्रवाल
दिव्यांशी अग्रवाल

अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

सत्यम ने सिंगरौली का मान बढ़ाया 

सिंगरौली के सत्यम शाह ने यूपीएससी में 624वीं रैंक हासिल की है, सत्यम शाह के इस उपलब्धि पर  उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है। सत्यम शाह के पिता रमेश शाह एक मध्यवर्गीय परिवार से आते हैं और वह एक अधिवक्ता भी हैं और एक बीज भण्डार की दुकान भी चलाते हैं।

सत्यम शाह

राघवेंद्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट 

IRS के लिए पहले चयनित हो चुके हैं रीवा के रोमिल  

रीवा के रहने वाले रोमिल द्विवेदी ने यूपीएससी में 27वीं रैंक हासिल की है, वे पहले भी ये परीक्षा पास कर चुके हैं उनका आईआरएस के लिए चयन हो चुका है। रीवा के रहने वाले रोमिल द्विवेदी के पिता केके द्विवेदी भोपाल में सहकारिता विभाग में जॉइंट कमिश्नर हैं। दो साल पहले रोमिल का आईआरएस के लिए चयन हुआ था, जब उन्होंने यूपीएससी में 364वीं रैंक प्राप्त की थी।

रोमिल द्विवेदी

MP के ये अभ्यर्थी भी चमके 

UPSC में मंदसौर के ऋषभ चौधरी को 28वीं रैंक मिली है, मंदसौर के युगांश भटनागर निवासी जनता कालोनी की यूपीएससी में 307 रैंक हासिल की है,  भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा ने 58वीं और इंदौर के योगेश राजपूत ने 540वीं रैंक हासिल की है वहीं आयुष जैन ने 344वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा, शुभम चौधरी ने 28वीं रैंक, मानव मोदी ने 388वीं रैंक और कृतिका नागोरिया ने 400वीं रैंक प्राप्त की, वहीं रामलखन गुर्जर ने 764वीं रैंक, योगेश राजपूत  ने 719वीं रैंक और अरुण मालवीय ने 893वीं रैंक हासिल आकर मध्य प्रदेश का मान बढाया है ।

युगांश भटनागर
क्षितिज आदित्य शर्मा

सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई 

मुख्यमंत्री ने X पर लिखा-  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित होने वाले मध्यप्रदेश सहित देशभर के सभी प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी यह सफलता आपके अथक परिश्रम, धैर्य एवं समर्पण का प्रतिफल है। आशा है कि आप सभी संवेदनशीलता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ लोकसेवा के पावन पथ पर अग्रसर होते हुए समाज व राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएँगे, आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews