MP में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन , 4 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

MP में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन , 4 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वैक्सीनेशन महाअभियान (MP Vaccination MahaAbhiyan) में प्रदेश में शनिवार 21 अगस्त को 4 लाख 12 हजार 275 व्यक्तियों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड आंकड़ा 4 करोड़ के पार हो गया है।

MP Vaccination MahaAbhiyan : घर-घर जाकर दिए जाएंगे पीले चावल, सीएम ने दिए ये निर्देश

एनएचएम संचालक, टीकाकरण डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि जनवरी से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान में प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 49 हजार 969 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अब तक हुए वैक्सीनेशन में 3 करोड़ 34 लाख 78 हजार 726 व्यक्तियों को वैक्सीन की प्रथम डोज और 65 लाख 71 हजार 243 व्यक्तियों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिये 25 एवं 26 अगस्त को फिर महाअभियान प्रदेश में चलाया जायेगा।

अभी तक के आंकड़ों में इंदौर वैक्सीनेशन में प्रदेश में प्रथम है। यहां 95 प्रतिशत लोग प्रथम डोज और 27 प्रतिशत लोग द्वितीय डोज लगवा चुके हैं। शहरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन कार्य अच्छा हुआ है। भोपाल शहर में प्रथम डोज 85 प्रतिशत लोग और दूसरा डोज 25 प्रतिशत लोग लगवा चुके हैं। प्रदेश में 21 जून से 3 जुलाई के मध्य संचालित प्रथम वैक्सीनेशन महाअभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इंदौर, सीहोर और उज्जैन का रहा है। इंदौर जिले में 21.3 प्रतिशत, सीहोर जिले में 18.2 प्रतिशत और उज्जैन जिले में 16.5 प्रतिशत पात्र आबादी को प्रथम डोज लगाया जा चुका है। राजधानी भोपाल में प्रथम डोज 85 प्रतिशत लोग और दूसरा डोज 25 प्रतिशत लोग लगवा चुके हैं। सीएम ने कहा कि वैक्सीन के लिए प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक संस्था लोगों को प्रेरित करे कि वे वेक्सीन जरूर लगवाएं। जिनका दूसरा डोज ड्यू है उन्हें विशेष रूप से प्रेरित करना है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews