VIDEO: सिंधिया को लेकर एयरपोर्ट पर कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, धारा 144 लागू

VIDEO: सिंधिया को लेकर एयरपोर्ट पर कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, धारा 144 लागू

भोपाल।
बागी कांग्रेस विधायकों के भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले कांग्रेस बीजेपी नेताओं के बीच झड़प की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि भोपाल कलेक्टर तरुण पिथौड़े और डीआईजी इरशाद वली एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। मौके पर तनाव को देखते हुए कलेक्टर ने धारा-144 लागू करने के आदेश दे दिए हैं। पुलिस से झड़प की भी खबर है। प्रशासन लगातार कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास कर रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद भाजपा कार्यकर्ताओं के सिंधिया के समर्थन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध में नारे लगाने के दौरान हुआ।

गहमागहमी के माहौल के चलते कांग्रेस के विधायकों को सीआईएसएफ के जवानों ने रोक दिया। इसके बाद उन्होंने सिंधिया के विरोध में नारेबाजी की। थोडी देर में विधायकों की फ्लाइट लैंड करने वाली है। कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के कई विधायक उन्हें लेने पहुंचे है। यहां से वे सीधा विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंचेंगे और अपना मत स्पष्ट करेंगें।

दरअसल, मध्यप्रदेश के 1़9 विधायक आज बेगलूरु से भोपाल लौटेंगे। सूत्रों के मुताबिक 3 अलग-अलग चार्टर्ड फ्लाइट से सभी विधायक भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सिंधिया समर्थक सभी विधायक विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित इस्तीफा देंगे।इसी बीच विधानसभा सचिवालय ने डीजीपी को पत्र लिखा है और बैंगलुरु से आने वाले विधायकों को सुरक्षा देने की मांग की है।सचिवालय ने सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ बुलाने की मांग की है।दोपहर 3.30 बजे तक विधायको को इस्तीफे की पुष्टि के लिए उपस्थित होना है।विधानसभा अध्यक्ष के सामने सभी विधायक अपना इस्तीफा सौंपेंगे। सभी विधायकों को स्पीकर ने नोटिस जारी कर स्वयं हाजिर होने के निर्देश जारी किए थे।

बता दें सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। तब से ये सभी बेंगलुरू के एक होटल में रूके थे। आज सभी की वापसी हो रही है। इन विधायकों से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया है या किसी के दबाव में आकर ऐसा किया है। इसी कारण सभी बागी विधायक आज भोपाल पहुंच रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews