इंदौरवासियों के लिए सिंधिया ने क्या दिया सन्देश, देखिये वीडियो

इंदौरवासियों के लिए सिंधिया ने क्या दिया सन्देश, देखिये वीडियो

भोपाल| मध्य प्रदेश में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है| सबसे अधिक इंदौर में ख़राब है| जहां अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि संक्रमितों का आंकड़ा सैंकड़ा पार हो गया है| लोगों से घरों में रहने को कहा जा रहा है| इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर के लोगों से अपील की है कि प्रशासन द्वारा लगाई गई सभी पाबंदियों का पूर्ण रूप से पालन करें।

सिंधिया ने ट्विटर पर वीडियो जारी कहा -‘इंदौर की मेरी अपनी जनता से अपील है – वहां कोरोना संक्रमण के आंकड़े अत्यंत चिंताजनक है। समय है हमे संयम और अधिक सावधानी रखने का। आप सभी से निवेदन करता हूँ कि लॉकडाउन और प्रशासन द्वारा लगाई गई सभी पाबंदियों का पूर्ण रूप से पालन करें मेरा आप सभी से अनुरोध है सभी घर पर रहे और सुरक्षित रहे’|

उन्होंने आगे लिखा – ‘मुझे विश्वास है कि अपने शहर के लिए, प्रदेश के लिए और देश के लिए इंदौर के नागरिक एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अपने घरों में रहकर सभी नियमों का पालन कर कोरोना को हराएंगे’।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews