IPS अधिकारियों को कार्य आवंटित, यहाँ देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

IPS अधिकारियों को कार्य आवंटित, यहाँ देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

MP IPS Posting & Work Allocation : मध्य प्रदेश शासन ने हाल ही में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ IPS अधिकारियों को कार्य आवंटित कर दिए हैं, PHQ भोपाल से जारी आदेश में कहा गया है कि 25 मार्च को जिन आईपीएस अधिकारियों को मुख्यालय पदस्थ किया गया था उन्हें अब कार्य आवंटित कर दिए गए हैं।

IPS तरुण नायक बने DIG इंटेलीजेंस 

पीएचक्यू द्वारा मंगलवार की शाम आदेश में IPS तरुण नायक को DIG इंटेलीजेंस/स्पेशल ब्रांच बनाया गया है, अमित सिंह को DIG नारकोटिक्स की जिम्मेदारी दी गई है, ओमप्रकाश त्रिपाठी DIG SAF बनाये गए हैं, सुनील कुमार जैन DIG योजना और सुश्री सविता सोहाने DIG AJK बनाई गई है।

गौरतलब है कि ये सभी आईपीएस अधिकारी 2009 बैच के हैं और सभी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में ही नई जिम्मेदारी दी  गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews