यह राजनेता हैं सेल्यूट की हकदार, खराब स्वास्थ्य के कारण चुनाव लड़ने से किया इनकार

यह राजनेता हैं सेल्यूट की हकदार, खराब स्वास्थ्य के कारण चुनाव लड़ने से किया इनकार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश कैबिनेट की कद्दावर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया अब चुनाव नहीं लड़ेंगी।बताया जाता है कि खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्होंने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को दे दी है। कोविड के चलते यशोधरा राजे सिंधिया काफी समय से असहज महसूस कर रही हैं।

इस वजह से लिया फैसला

खेलों के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को देश भर में चमकाने वाली यशोधरा राजे सिंधिया इस बार विधानसभा में नहीं दिखाई देंगीं। बताया जा रहा है कि खराब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है। दरअसल कोविड काल में यशोधरा राजे सिंधिया चार बार कोरोना पीड़ित हुई और इसके चलते उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। सूत्रों की माने तो वे फिलहाल कुछ समय आराम करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी भावनाओं से केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया है।

यशोधरा ने किया एमपी में खेलों का कायाकल्प

अपनी बेहतरीन कार्यशैली और विभाग पर अपनी पकड़ के चलते यशोधरा राजे सिंधिया ने मध्य प्रदेश, जो खेलों के क्षेत्र में गिनती में भी नहीं आता था, उसे मध्य प्रदेश को आज देश भर के टॉप फाइव राज्यों की श्रेणी में पहुंचा दिया है। इसी के साथ-साथ युवक कल्याण के क्षेत्र में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किया।

राजनीतिक सफर की शुरुआत

बीजेपी की संस्थापक सदस्य स्व. राजमाता सिंधिया की सबसे छोटी बेटी सबसे पहले 1998, फिर 2003 मे विधानसभा के लिये निर्वाचित हुई। 2007 में लोकसभा उपचुनाव के माध्यम से फिर 2009 के आम चुनाव में ग्वालियर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गई। उसके बाद 2013 से वे शिवपुरी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा में चुनकर आई। शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में वे वाणिज्य उद्योग और रोजगार मंत्री के साथ-साथ खेल एवं युवक कल्याण, धार्मिक न्यास धर्मस्व मंत्री के पद भी संभाल चुकी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews