MP WEATHER: आज 28 जिलों में मेघगर्जन-बारिश का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी, 9 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में तीन-चार दिन लू और भीषण गर्मी से राहत रहेगी। बुधवार को भी 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
mp_weather

अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से पिछले एक हफ्ते से मध्य प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। बुधवार को भी 28 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के असर से मध्य प्रदेश में 9 मई तक आंधी-बारिश की स्थिति बनी रहेगी । 10 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिससे मौसम में फिर बदलाव आएगा।

इससे पहले मंगलवार (5 मई 2026) को ग्वालियर, छतरपुर, धार, बड़वानी, डिंडौरी और बालाघाट और भोपाल सहित कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। खरगोन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। खंडवा व नरसिंहपुर में 41 डिग्री के आसपास पारा दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें भोपाल में 37.2 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री, ग्वालियर में 34.7 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री और जबलपुर में 37 डिग्री सेल्सियस रहा।

बुधवार को 28 जिलों में अलर्ट जारी

  • ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मेघगर्जन, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • राजधानी भोपाल , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुर, गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में गर्मी का असर रह सकता है।

MP WEATHER FORECAST REPORT

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews