IAS TRANSFER: 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, 5 जिलों के DM बदले, देखें पूरी लिस्ट

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें सीवान व भोजपुर समेत 5 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।
IAS Transfer 2026

बिहार की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया गया है। सोमवार देर रात राज्य की सम्राट चौधरी सरकार ने 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादला किए हैं। जारी सूची के अनुसार, 5 जिलों में नए जिलाधिकारियों (DM) की तैनाती की गई है।

इसके अलावा गृह, वित्त, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास जैसे प्रमुख विभागों के शीर्ष अधिकारियों के कार्यभार बदले गए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने 17 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर दिए हैं।

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव और 1995 बैच के आईएएस अरविंद कुमार चौधरी को अगले आदेश तक बिपार्ड के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह को लघु जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं नवदीप शुक्ला को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बिहार आईएएस तबादला सूची

  1. 2001 बैच के आईएएस राजेश कुमार (पूर्व में प्रधान सचिव, PHED) को पटना प्रमंडल आयुक्त।
  2. पटना के निवर्तमान आयुक्त मयंक वरवड़े को निगरानी विभाग का प्रधान सचिव।
  3. 1997 बैच के आईएएस पंकज कुमार को गृह विभाग प्रधान सचिव। जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
  4. 1996 बैच के आईएएस एच. आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण से ग्रामीण विकास का अपर मुख्य सचिव। जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।
  5. विनय कुमार को वित्त विभाग का प्रधान सचिव। नगर विकास का अतिरिक्त प्रभार
  6. 2010 बैच के आईएएस राजीव रौशन को शिक्षा विभाग । उच्च शिक्षा विभाग के सचिव और वित्त विभाग में सचिव (संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  7. संजय कुमार सिंह को मद्य निषेध विभाग का सचिव। वाणिज्य कर विभाग, जीएसटी और मुख्यमंत्री सचिवालय के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे।
  8. बी. कार्तिकेय धनजी को ​लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) का सचिव ।जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।
  9. विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त। समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

इन जिलों के बदले डीएम

  • 2015 बैच के आईएएस मनेश कुमार मीणा को निदेशक, खान के पद से भोजपुर का जिलाधिकारी।
  • सीतामढ़ी के डीएम रिची पाण्डेय को बेगूसराय का जिलाधिकारी।
  • नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा को सीवान का जिलाधिकारी।
  • कुमार अनुराग को कैमूर, भभुआ का जिलाधिकारी।
  • भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया का तबादला कर उन्हें सीतामढ़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews