IAS Transfer: 9 आईएएस अफसरों के तबादले, अभय कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bihar IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों के तबादले किए गए हैं। अभय कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
IAS Transfer 2026

बिहार सरकार ने प्रशासनिक तंत्र को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 9 अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। 16 जुलाई 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न विभागों में सचिव स्तर से लेकर निगमों के अधिकारियों तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी स्थानांतरण एवं अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

बिहार आईएएस अफसर तबादला सूची

  1. 2004 बैच के आईएएस अभय कुमार सिंह को सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव को ग्रामीण कार्य विभाग का सचिव बनाया गया है। अगले आदेश तक सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।​
  2. 2005 बैच के आईएएस विदेश सेहरा को ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा।
  3. 2007 के आईएएस दीपक आनंद को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव पद से खेल विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
  4. 2010 के बैच के आईएएस राजीव रोशन को, जो वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव हैं, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षा विभाग और खेल विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अगले आदेश तक वित्त विभाग में सचिव (संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  5. 2010 बैच की आईएएस रचना पाटिल, जो वित्त विभाग में सचिव (व्यय) हैं, उन्हें अगले आदेश तक कृषि विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  6. 2012 बैच की आईएएस इनायत खान को बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद सेमहिला एवं बाल विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
  7. 2013 बैच के आईएएस धर्मेंद्र कुमार, जो बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष हैं, उन्हें अगले आदेश तक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  8. 2015 बैच के आईएएस मनेश कुमार मीणा, जो खान निदेशक हैं, उन्हें बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  9. 2022 बैच की आईएएस आईएएस श्वेता भारती को खगड़िया जिला परिषद के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से इसी पद पर सीतामढ़ी में पदस्थापित किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews