प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को बड़ा झटका, भोजपुरी कलाकार रितेश पांडेय ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Ritesh Pandey

बिहार एक एक बड़ी खबर सामने आई है। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार रितेश पांडेय ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के लिए यह घटनाक्रम अहम माना जा रहा है। रितेश के इस निर्णय के बाद जनसुराज को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है।

रितेश पांडेय ने सोशल मीडिया पर दी इस्तीफे की जानकारी

रितेश पांडेय ने कहा, एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते और अधिकार से मैंने जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया, परिणाम अनुकूल नहीं रहे पर मुझे इसका तनिक भी अफसोस नहीं है क्यों की मैंने अपना काम ईमानदारी से किया। खैर-अब उसी काम के माध्यम से आप सभी का सेवा जारी रखना है जिससे आप लोगों ने मुझ जैसे एक मामूली किसान परिवार के लड़के को इतना प्यार दुलार और सम्मान दे कर यहां तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि इसमें किसी राजनैतिक दल का सक्रिय सदस्य रहकर काम करना बहुत मुश्किल है इसलिए आज मैं जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। कम शब्दों में अपनी बात को कहने का प्रयास किया है। उम्मीद है आप लोग समझेंगे।

रितेश पांडेय का राजनीतिक सफर

रितेश पांडेय भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार हैं। उन्होंने 2025 विधानसभा चुनाव के जरिए सक्रिय राजनीति में कदम रखा। 18 जुलाई 2025 को जनसुराज की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद वह 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में रोहतास जिले की करगहर सीट से चुनावी मैदान में थे, लेकिन उन्हें करारी हार मिली थी। उन्हें मात्र 16298 वोट मिले थे। हालांकि जनसुराज को इस चुनाव में एक भी सीट नसीब नहीं हुई थी। पूरी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा था।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews