बिहार बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, JJD प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द, जानें वजह

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव से पहले तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है।
Veena Manvi

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इस घटनाक्रम के बाद उनके समर्थकोंं में निराशा फैल गई है। हालांकि वीणा मानवी के नामांकन के दौरान भी काफी हंगामा देखने को मिला था। उन्हें नामांकन के ठीक बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद सोमवार को उन्हें जमानत भी मिल गई थी।

पार्टी प्रमुख तेज प्रताप यादव मंगलवार को इस बारे में जानकारी लेने पटना के डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट भी पहुंचे। नामांकन क्यों रद्द किया गया है। तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि उनकी उम्मीदवार वीणा मानवी के साथ षडयंत्र किया जा रहा है। हालांकि चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से वीणा मानवी का नामांकन रद्द करने की पुष्टि कर दी है।

वीणा मानवी के नामांकन रद्द होने की वजह

नामांकन की जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने पाया कि वीणा मांडवी के नामांकन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया था। निर्वाचन नियमों के अनुसार, प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर 10 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। हालांकि, वीणा मांडवी के नामांकन पत्र में केवल 9 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर पाए गए। इसी तकनीकी कमी के आधार पर निर्वाचन अधिकारियों ने उनका नामांकन पत्र रद्द कर दिया है।

बांकीपुर सीट पर त्रिकोणिय मुकाबला

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाला उपचुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना होगी। जानकारी के लिए बता दें कि यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अधय्क्ष नितिन नबीन के विधानसभा सदस्यता छोड़ने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर, आरजेडी से रेखा गुप्ता, बीजेपी से नीरज कुमार सिन्हा मैदान में हैं। वीणा मानवी का नामांकन रद्द होने के बाद तेज प्रताप की पार्टी मैदान से बाहर हो गई है। अब इस सीट पर त्रिकोणिय मुकाबला होने की संभावना है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews