Bihar Board Exam 2026: कक्षा 10वीं छात्रों के लिए जरूरी खबर, अब 15 सितंबर तक कर सकते है बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें डिटेल्स

10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए BSEB ने रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी है,अब छात्र 15 सितंबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। सभी छात्रों को आवेदन शुल्क जमा करना भी अनिवार्य है।
Rajasthan CET 2026

Bihar Board 10th Exam 2026: छात्र-छात्राओं के लिए काम की खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। अब छात्र 15 सितंबर 2025 तक बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 10 सितंबर थी ।इसके लिए शुल्क भुगतान की आखिरी डेट 12 सितंबर 2025 है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • बोर्ड ने स्कूलों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते अपने छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा करें। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर तय की गई है।
  • छात्रों को खुद फॉर्म भरने की जरूरत नहीं बल्कि स्कूल प्रमुख ही ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.org या secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
  • सभी छात्रों को आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है और प्रिंसिपल को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी छात्र इस प्रक्रिया से छूट न जाए।
  • BSEB ने हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 जारी किया है जहां से आप अपनी शंकाओं का समाधान पा सकते हैं।
  • छात्रों ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी सही है या नहीं।आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज और शुल्क का ध्यान भी रखना जरूरी है।

Bihar Board : कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • फिर होमपेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 माध्यमिक लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां छात्रों को परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आवेदन पत्र भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फिर सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें।
  • जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

https://api.biharboardonline.org/files/others/notification-01-09-2025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews