
Bihar Election 2025
बिहार में चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। महागठबंधन की स्थिति कुछ ठीक नजर नहीं आ रही है। एक तरफ कांग्रेस ने अपने नेताओं के खिलाफ हल्ला बोल दिया है तो दूसरी ओर RJD के नेता अब बवाल मचाने लगे हैं। महागठबंधन की ऐसी स्थिति की वजह सीट शेयरिंग हैं। RJD और कांग्रेस के नेता अपनी ही पार्टी पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। इस बीच मोतिहारी के मधुबन से टिकट नहीं मिलने पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता कुर्ता फाड़कर फूट-फूटकर रो पड़े।
कुर्ता फाड़कर फूट-फूटकर रोए RJD नेता मदन साह
RJD नेता मदन साह ने टिकट न मिलने पर लालू यादव के घर के सामने काफी बवाल मचाया। इतना ही नहीं वे फूट-फूटकर रोने लगे और जमीन पर लेटकर अपना कुर्ता तक फाड़ लिया। RJD नेता मदन साह का कहना है कि मैं 90 के दशक ये पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। उन्होंने 2020 में भी विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उनको 2000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। तब रांची में मुझे लालूजी ने बुलाया और तेली समुदाय की जनसंख्या के संबंध में एक सर्वेक्षण करवाया था फिर उन्होंने कहा कि मदन शाह मधुबन निर्वाचन क्षेत्र से रणधीर सिंह को हराएंगे। लालू जी बोले कि तुम ही उसको हराएगा। इतना ही तेजस्वी यादव ने भी टिकट का वादा किया था लेकिन जब टिकट की बारी आई तो तेजस्वी यादव ने भाजपा के एजेंट संतोष कुशवाहा को टिकट दिया। वो बीजेपी का दलाल है।
उन्होंने कहा कि ‘तेजस्वी यादव टिकट बांट रहे हैं। संजय यादव ही यह सब कर रहे हैं। मैं यहां मरने आया हूं। लालू यादव मेरे गुरु हैं। उन्होंने कहा था कि मुझे टिकट देंगे। उन्होंने भाजपा के एजेंट संतोष कुशवाहा को टिकट दिया। वो बीजेपी का दलाल है।
RJD नेता उषा देवी का भी कटा टिकट, बयां किया दर्द
महन शाह के अलावा गया की बाराचट्टी विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहीं उषा देवी टिकट कटने के बाद रोती हुई नजर आईं। टिकट नहीं मिलने से आहत उषा देवी सीधे राबड़ी आवास पहुंचीं और फफक-फफककर रोने लगीं। उषा देवी ने रोते हुए बताया कि लालू प्रसाद यादव जी हमारे पिता के समान हैं। उन्होंने 2020 में भी मुझसे टिकट का वादा किया था और 2025 में भी मुझे नहीं मिला। उन्होंने कहा था कि तुम घबराओ नहीं, तुमको हम विधानसभा भेजेंगे। मैंने पार्टी के लिए पूरी मेहनत की, लेकिन मुझे टिकट नहीं मिला। बता दें कि बाराचट्टी सीट से उषा देवी की जगह RJD ने समता देवी को टिकट दिया है।
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
