Bihar Election 2025: बिहार में गरजे सीएम योगी, कांग्रेस-RJD पर साधा निशाना, कहा- ‘अब UP में दंगा नहीं, सब चंगा है’

शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सिवान के रघुनाथपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस (Congress) और RJD पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर हर पेशेवर माफिया और अपराधी RJD और कांग्रेस का शागिर्द है। इनको पनपने नहीं देना है।
CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के लिए अब काफी कम दिन बचे हुए है। ऐसे में उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। महागठबंधन और NDA के दिग्गज नेताओं की एक के बाद एक रैलियां हो रही है। दोनों ही संगठनों ने अपना घोषणापत्र भी जारी कर दिया है। शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सिवान के रघुनाथपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस (Congress) और RJD पर जमकर निशाना साधा है।

सीएम ने कहा कि अगर कांग्रेस और RJD की सरकार आई तो सबसे पहले आपका राशन बंद होगा, फिर नौकरी के नाम पर आपकी जमीन छिनी जाएगी। ये लोग विकास नहीं करेंगे बल्कि अपराधियों को फिर से सत्ता में लाएंगे। बिहार के अंदर हर पेशेवर माफिया और अपराधी RJD और कांग्रेस का शागिर्द है। इनको पनपने नहीं देना है। इन्हें आगे बढ़ने का अवसर देंगे तो गरीब के हक पर डकैती डालेंगे। अब इन पर विश्वास नहीं किया जा सकता।

सीएम योगी ने RJD पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी ने लालू यादव की पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि RJD के समय बिहार में अपराध और अपहरण उद्योग बन चुका था। एक ही परिवार नातेदार और रिश्तेदार पूरे बिहार को रौंदने का काम कर रहे थे। पशुओं का भी चारा हजम करके पूरे बिहार के नौजवानों सामने भीषण संकट खड़ा कर दिया। कांग्रेस और RJD जीतती है तो गरीब के राशन को बंद करके हजम कर डालेंगे। नौकरी तो नहीं देंगे, नौकरी के नाम पर आपकी जमीन को हजम कर डालेंगे।

अब UP में दंगा नहीं सब चंगा है: योगी

CM योगी ने उत्तरप्रदेश के विकास के बारे में बिहार की जनता को बताया। उन्होंने कहा कि यूपी में BJP सरकार ने जो वादे किए थे वो पूरे हुए। योगी ने कहा कि यूपी में 8.5 वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ। किसी ने किया तो उनकी प्रापर्टी लेकर गरीबों के आवास बना दिया। अब यूपी में दंगा नहीं सब चंगा है। पर्व के पहले बता दिया जाता है कि दंगा किया तो सारी प्रापर्टी जाएगी। भीख भी नहीं मिलेगी। कहा था माफिया राज खत्म करेंगे। बहुत अच्छे ढंग से उनके जहन्नुम के टिकट काटे गए।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews